झारखंड MPW कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम, चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड MPW कर्मचारी संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संघ ने विभाग और सरकार को 1 सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में सकारात्मक पहल, वार्ता या ठोस निर्णय नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की सूचना दी जाएगी।

प्रदेश महामंत्री कार्तिक उरांव ने बताया कि कई वर्षो से संघ अपनी मांगों को सरकार और विभाग के सामने रख रहा है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। इसके बाद मामला जहां के तहां रह जाता है। सभी MPW (m) कोरोना महामारी में पहले पायदान पर रहकर अपनी जान की बाजी लगाकर ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। इसके कारण सभी जिलों में MPW सहित उनका पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। कभी भी किसी के साथ अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी विभाग और सरकार मांगों पर ध्‍यान नहीं देती है।

संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष पवन कुमार ने बताया कि तय समय में मांगें पूरी नहीं होने पर MPW आंदोलन को मजबूर होंगे। कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे कोरोना से संबंधित लगभग सारा कार्य बाधित हो जाएगा। MPW कर्मी ऐसा नहीं चाहते हैं। संघ द्वारा इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव और अन्य पदाधिकारियों को भी दी गई है।