Jharkhand : कल इन जिलों में चक्रवाती तूफान का रहेगा असर, अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में बुधवार की सुबह से बारिश हो रही है। तेज हवा चल रही है। इसका असर कल भी राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें।

27 मई की स्थिति

पलामू और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बर्षा होने की संभावना है।

गुमला, लोहरदगा,चतरा, रामगढ़, लातेहार, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बोकारो और हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,खूंअी, रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं तेज गति से हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। राज्‍य के शेष हिस्‍सों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

28 से 30 मई की स्थिति

राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की गति औसतन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।