
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर रात ट्वीट किया। इसके बाद इसे लेकर बवाल मच गया है। सीएम ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बाद किया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को झारखंड सहित तेलंगना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में कोरोना की स्थिति को लेकर वहां के मुख्यमंत्री से बात कही। बातचीत होने के कुछ देर बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने उनकी बात नहीं सुनी। खुद ही बोलते रहे।
सीएम हेमंत सोरेन ने इस बारे में देर रात को ट्वीट, “आदरणीय प्रधानमंत्री ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता कि अगर वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।”
सीएम के ट्वीट के बाद बवाल मच गया है। भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन की निंदा की। उनपर हमला किया। असम के भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तो इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया।
जानकारी हो कि हेमंत सोरेन लगातार केंद्र सरकार पर हमला करते रहे हैं। वे केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है हर मामले में केंद्र सरकार झारखंड से सौतेला व्यवहार कर रही है।
सीएम का ट्वीट
