weather alert

Jharkhand : अलर्ट जारी, दो से तीन घंटों में कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने अभी-अभी तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, देवघर, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।