आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 मई, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। मित्रों के साथ समय बितायेंगे। अटका धन वापस मिलेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में काम कम होगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वे, वो)

समय आपके साथ है। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता हैं। किस्मत का साथ आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। माता की सेहत का खास खयाल रखें। सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। किसी दोस्त का भी सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगें। नया करोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सामान्य रहेगा। चिंता मुक्त होगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र अपने कैरियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा। आराम को समय दें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन उत्तम रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय पर पूरा हो जायेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में काम आएगा। कैरियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या समाप्त हो जायेंगी। इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पानी ज्यादा से ज्यादा पि‍यें। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे बहुत खुश रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। किसी दूर के भाई–बहन से फोन पर बात होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है। अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें। व्यायाम करने से डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में बेहद व्यावहारिक रहेंगे। मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज उसपर काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन खत्म हो जायेंगी। अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।