जमशेदपुर : म्युनीसिपल सॉलिड वेस्ट डंप का कायाकल्प, बना पिकनिक स्‍पॉट

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील ने दिसंबर, 2020 में दलमा व्यू प्वाइंट, जमशेदपुर में एक्सएलआरआई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से सटे मरीन ड्राइव (वेस्टर्न कॉरीडोर) पर एक पिकनिक क्षेत्र का निर्माण किया। 5 एकड़ के क्षेत्र में फैला ‘दलमा व्यू प्वाइंट’ जमशेदपुर स्टील वर्क्स और इसके आसपास की हरियाली को बेहतर बनाने के लिए टाटा स्टील की रणनीतिक प्रतिबद्धता है।

यह सस्टेनेबिलिटी के प्रति टाटा स्टील की अन्यान्य कटिबद्धता है, जिसे कंपनी ने पुनः दोहराया है और यह स्वच्छ व हरित वातावरण ना सिर्फ क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाया है, बल्कि जैव विविधता और सस्टेनेबल विकास को संरक्षित करने में मदद कर रहा है। 

पहले यह स्थल म्युनीसिपल सॉलिड वेस्ट (एमएसडब्ल्यू) लैंडफिल क्षेत्र था, जिसमें कुछ झाड़ियां उग आई थी। डंप में मिट्टी भर कर ढलान को समतल करने के बाद इसे एक हरित पार्क में तब्दील किया गया और मिट्टी कटाव को रोकने के लिए इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पहले दूषित डंप स्थल से वायु और जल प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो रहे थे। यहां खर-पतवारों और झाड़ियों की तेजी से हो रही वृद्धि से यह स्थल जीवों और विभिन्न प्रकार के जहरीले सांपों का घर बन गया था। स्थानीय और प्रवासी पक्षियों ने इस क्षेत्र में आना बंद कर दिया था।

डंप के ढलानों को व्यापक और मजबूत जड़ों वाले पौधे की प्रजाति ‘वडालिया ट्राईलोबाटा’ रोप कर स्थिर किया गया। ये पौधे तितलियों की विभिन्न प्रजातियों, मुख्य रूप से जिजिरिया करंड्रा, यूरेमा हेकाबे आदि को आकर्षित करने में मदद करते हैं। डंप के आसपास के क्षेत्र को ग्रीन जोन में बदल दिया गया है, जिसमें पौधारोपण क्षेत्र, घास के लॉन और पिकनिक क्षेत्र आदि शामिल हैं। पिकनिक क्षेत्र में लगे विभिन्न प्रकृति और महत्व के पेड़-पौधे व झाड़ियां तितलियों, पक्षियों और कीटों की विभिन्न प्रजातियों को आकर्षित कर रहे हैं।

बहते पानी का सदुपयोग करने और नैसर्गिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए पिकनिक क्षेत्र के अंदर एक तालाब विकसित किया गया है। पानी के ऑक्सीजन स्तर को बनाए रखने और इसकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के लिए यह तालाब एक फव्वारे से भी सुसज्जित है।

इस क्षेत्र में इंडियन चेरी जैसे फूलों और फलों के पेड़ हैं, जो न केवल क्षेत्र के सुंदर दृश्य को समृद्ध करते हैं, बल्कि पक्षियों को आकर्षित करने में भी मदद करते हैं। यहां निर्मित ऊंचे टीले की चोटी से अब लोग स्वर्णरेखा नदी और दलमा पहाड़ियों के विहंगम दृश्य का अवलोकन करते हैं।

1000 से अधिक पौधों, 28000 क्रीपर पौधों, 5000 झाड़ियां के रोपण और 13000 मीटर वर्ग के घास ने क्षेत्र में ग्रीन कैनोपी को बढ़ाया है। पक्षी और तितलियां अब पानी और पौधों की ओर आकर्षित होती हैं, जिससे क्षेत्र में जैव विविधता में वृद्धि हुई है।

‘दलमा व्यू प्वाइंट’ जमशेदपुर में परिवार की सैर और अवकाश समारोहों के लिए और अधिक स्थल विकसित करने के नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है।