चक्रवात के बाद आज भी बंगाल के रिहायशी इलाकों में घुसा है पानी, राहत और बचाव कार्य जारी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में यास चक्रवात के बाद उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली और महानगर कोलकाता का आंशिक क्षेत्र अभी भी जलमग्न है। पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में तो सागर तट से 10 किलोमीटर अंदर तक समुद्र का पानी घुसा हुआ है जिसमें लोगों, मवेशियों और अन्य जरूरत की चीजों का बचाव अभियान जारी है।

15 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है जहां उनके रहने खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। एनडीआरएफ और राज्य प्रशासन की टीम मिलकर गुरुवार को भी पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के साथ-साथ उत्तर 24 परगना के इलाके में राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। राज्य प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं। 

उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कई लोगों का वीडियो सामने आया है जो मवेशियों के खोने और फसलों के नष्ट होने के बाद रोते बिलखते नजर आए हैं। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर में भी इसी तरह की स्थिति है। बड़े पैमाने पर फसल नष्ट हो गए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण करने वाली है। वह चक्रवात प्रभावित जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।