रांची। पाबंदी के बाद भी झारखंड की राजधानी रांची से सटे पिठोरिया गांव में मंगलवार को शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड के नियमों की धज्जी उड़ी। हालांकि पूर्व की तुलना में इस वर्ष मंडा पूजा फीकी नजर आया।
इस दौरान शिव भक्त नंगे पांव दहकते अंगारे पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में सोशल डिस्टेंस की धज्जी उड़ी। इसे लेकर प्रशासन भी मौन रहा। पुजारी पितांबर गोस्वामी और मंटू गोस्वामी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती से गांव और इस राज्य या महामारी समाप्त करने के लिए प्रार्थना की गई।
मंडा पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमित महतो, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर साहू, रामप्रसाद गोप, अमरेश नायक, मगन लोहार, रंजन महतो, बालचंद साहू, शशि साहू, रामलगन मुंडा, श्रवण गोप, अमरेश महतो, रवि शकर महतो की मुख्य भूमिका रही। शिव मंडा पूजा वर्षों से धूमधाम से मनाई जाती है। पिछले दो वर्षों से आयोजन अपेक्षाकृत फीकी रह रही है।


