कोरोना का चित्र बनाकर उसके भयावह रूप को दर्शाया

झारखंड
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान की ओर से झारखंड की राजधानी रांची की हृदयस्‍थली अलबर्ट एक्‍का चौक के समीप कोरोना का चित्र बनाकर उसके भयावह रूप को दर्शाया गया। इसके माध्‍यम से लोगों को यह बताने का प्रयास किया गया कि कोरोना कितनी गंभीर स्थिति में आ चुका है। लोगों की लापरवाही के कारण यह दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसने विकराल राक्षस का रूप धारण कर लिया है।

संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र ने लोगों से आग्रह किया है स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन करें। घर पर रहे। सुरक्षित रहे। घर पर रहकर वे अपने साथ-साथ दूसरों की जान की भी रक्षा कर सकते है। साथ ही लोगों को ‘टीका लगाये, सुरक्षित रहें’ का संदेश भी दिया गया।

संस्‍था के राजीव गुप्‍ता ने बताया कि जागरुकता अभियान का आज पहला दिन था। आने वाले दिनों मे मोरहाबादी, बिरसा चौक, कचहरी चौक, बूटी मोड़ में भी कोरोना के चित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम निरंतर जारी रहेगा। चित्रकारी का काम संस्थान के सचिव के सचिव सुनील ने किया। इसमें गौरव और सौरव ने सहयोग किया।