योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। समाजसेवी के पुत्र ने फरवरी, 2021 में दहेज मुक्त शादी करने का ऐलान किया था। लिखित भी दिया था। उसे आज साकार किया। जिले के बिरनी प्रखंड स्थित मां डबरसैनी के प्रांगण में शनिवार को दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ और सुकन्या राहत फंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दहेज मुक्त विवाह कराया गया। वर पक्ष पप्पू कुमार वर्मा, पिता दशरथ प्रसाद वर्मा हैं। वे ग्राम पिंडरशोत, पंचायत पिन्डरशोत, प्रखंड जमुआ, गिरिडीह) निवासी हैं। वधु पक्ष प्रीति कुमारी के पिता राजेश कुमार वर्मा, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के संगठन मंत्री हैं। वे ग्राम सलैडीह कला प्रखंड बिरनी जिला गिरिडीह के निवासी हैं।
वर ने 6 फरवरी, 2021 को लिखित आवेदन दिया था कि मैं दहेज मुक्त शादी करूंगा। आज समाजसेवी के पुत्र पप्पू कुमार वर्मा ने दहेज मुक्त विवाह करके दिखाया। इस विवाह में सुकन्या राहत फंडेशन के अध्यक्ष सुर्यकांत वर्मा, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के जिला संगठन मंत्री पिंकू वर्मा, चंद्रिका महतो, सुरेश वर्मा, हरिहर वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कुंती देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सुखदेव वर्मा, वार्ड सदस्य चितरना, अजीत तुरी, परमेश्वर विश्वकर्मा, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने कन्यादान किया।