#cycloneyaas update : तीन घंटे में पूरी होगी लैंडफॉल की प्रक्रिया, कल पहुंचेगा झारखंड

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ‘यास’ के लैंडफॉल की प्रक्रिया चल रही है। इसके तीन घंटे में पूरी होने की संभावना है। फिलहाल यह बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है। अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दी।

महानिदेशक ने बताया कि ये सभी हवा की गति आज रात तक रहेगी। इसके बाद काफी हद तक कम हो जाएगी। आज भी उत्तर ओडिशा और तटीय ओडिशा में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी आज कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। कल भी अंदर के जि‍लों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली हवा बालेश्वर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के मिदिनीपुर में चल रही है। ओडिशा के अंदर के जि‍लों में भी हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

महानिदेशक के मुताबिक कल सुबह चक्रवाती तूफान झारखंड पहुंचेगा। तब इसके हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। झारखंड में आज और कल भारी से भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल कई जगहों पर भारी बारिश से भारी बारिश हो सकती है। असम मेघालय में भी आज कई जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।