भारत में कोरोना की स्थिति भयावह, सहयोग करेगा अमेरिका : कमला हैरिस

दुनिया
Spread the love

वॉशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में कोरोना की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा है कि अमेरिका ऐसे समय में भारत की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पहले ही भारत की आर्थिक मदद करने के साथ ही पीपीई और अन्य उपकरणों के खर्चे के लिए राशि निर्धारित कर दी है। इस त्रासदीपूर्ण स्थिति में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ है।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने भारत से आनेवाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमला ने बताया कि जबसे यह प्रतिबंध लगाया गया है तबसे उन्होंने भारत में रह रहे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बात नहीं की है। उल्लेखनीय है कि सेंटर फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने के कारण भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है। यह रोक 4 मई से प्रभावी होगी।