अमेरिका में चार सिखों की हत्या पर अमेरिकी सांसद ने जताया दुख

दुनिया
Spread the love

वाशिंगटन। पिछले महीने अप्रैल में अमेरिका के इंडियाना प्रांत में हुई गोलीबारी में मारे गए चार सिखों समेत आठ लोगों की मौत पर अमेरिकी सांसद ने शोक संवेदना जताई है। इंडियाना के फेडएक्स परिसर में हुए हत्याकांड में मारे गए चार सिक्खों में तीन महिलाएं थीं। इस कंपनी के इंडियानापोलिस में ज्यादातर कर्मचारी भारतीय-अमेरिकी हैं।

अमेरिकी महिला सांसद विक्टोरिया स्पार्टज ने 21 अप्रैल  को हुई घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि इंडियानापोलिस के फेडएक्स परिसर में आठ लोगों की मौत हुई। इनमें से चार सेंट्रल इंडियाना के सिख समुदाय के लोग हैं। स्पार्टज इन सभी के सम्मान में इंडियाना के अपने प्रतिनिधि दल के साथ आई हैं।  

उन्होंने कहा कि इस वारदात से सिख समुदाय के हुए नुकसान पर हम सभी शोकाकुल हैं। हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए स्पार्टज ने कहा कि वह सिख समुदाय के साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस हिंसा से दुखी हैं। इंडियाना की सांसद ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल लोगों के साथ हैं। देश और राज्य उनके दुख में शामिल है।