झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के खिलाफ आमया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • पैगंबर मोहम्मद (स) की काल्पनिक तस्वीर कक्षा 7 की सोशल साइंस विषय में डालने का मामला

रांची। आमया संगठन ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के खिलाफ कांके थाना में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद (स.) की काल्पनिक तस्वीर कक्षा 7 की सोशल साइंस विषय में डाले जाने की खिलाफत की है।

वेब वीडियो बनाने वाली कंपनी और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के विरोध में सदस्‍यों ने प्रदर्शन किया। मौके पर आमया संगठन केंद्रीय उपाध्यक्ष मो फुरकान ने कहा कि सोशल साइंस विषय कक्षा 7 के छात्रों को ऑनलाइन कक्षा ली गई, जिसमें इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद (स.) की काल्पनिक तस्वीर डालकर उनके बारे में बताया गया। जो बिल्कुल निंदनीय व इस्लाम धर्म के खिलाफ है।

मो फुरकान ने कहा कि चूंकि पैगंबर मोहम्मद (स.) की तस्वीर पूरे विश्व में नहीं है। ऐसे में काल्पनिक तस्वीर डालने से इस्लाम धर्मावलंबी के मानने वालों की आस्था और विश्वास का अपमान हुआ है। इसी मामले को लेकर शिक्षा परियोजना परिषद पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उनके द्वारा कांके थाना में आवेदन दिया गया है। कार्रवाई करने की बात कही गई है।