शहर के रिहायशी इलाके में निकला 8 फीट का जहरीला सांप

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के शहर के रिहायशी इलाके श्री कृष्ण लेन मेन रोड में लगभग 8 फीट का जहरीला सांप एक घर में घुस गया। इससे अफरा तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। लोग किसी तरह जान बचाना चाह रहे थे।

इस बीच नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार को सूचना दी। इसके बार उन्‍होंने त्वरित कार्रवाई की। उनके निर्देश पर नगर परिषद के चार कर्मचारि‍यों की टीम राजा, रामवृक्ष, सुशील व शनिचरवा वहां पहुंचे। उन्‍होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। सांप के पकड़े जाने पर मुहल्ले के लोगों ने चैन की सांस ली।

कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार और कर्मचारियों को विवेक कुमार, राहुल कुमार, तरूण कुमार, सुदेश गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता, प्रणीत सिंह, अभय साहु, नितिन सिंह, नीलेश सिंह, अवि अंशल, उत्सव गुप्ता, यथार्थ गुप्ता, तनय गुप्ता तथा महिला-बच्चों ने धन्यवाद दिया।