देश में मिले कोरोना के 4 लाख नये मरीज, झारखंड में 120 लोगों की मौत

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ने का सिलसला जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। इस दौरान 4,01,993 नए मामले आएं  और 3,523 लोगों की मौत हो गई।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32,68,710 है। डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,56,84,406 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ।

झारखंड में शुक्रवार को झारखंड में 5961 में संक्रमित मरीज पाए गए। राज्‍य में 120 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही झारखंड में 233411 पॉजिटिव मामले, हो गये हैं। 57716 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 173035 लोग ठीक हो चुके हैं और 2660 लोगों की मौत हो गई है।