मुख्‍यमंत्री की पहल पर यूएई से आये 3000 ऑक्सीजन सिलेंडर

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत संयुक्त अरब अमीरात से 3000 ऑक्सीजन सिलेंडर आयात किए गए हैं। ये सिलेंडर राज्य में संक्रमण के संकट से निपटने के प्रयासों में सहायक होगा। एक सप्ताह में और 2000 सिलेंडर यूएई से आ जाएंगे। राज्य सरकार सभी 5000 सिलेंडरों को जरूरतमंदों के उपयोग के लिए विभिन्न अस्पतालों को सौंपेगी।