आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में दो लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई है।
घटना जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घटी। बताया जाता है कि सेन्हा से रोजमर्रा की खरीद बिक्री कर पिता-पुत्र कुर्बान अंसारी और नौशाद अंसारी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उगरा बाजार बगीचा के पास घात लगाकर बैठे गांव के ही दो लोग ने तेज धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। दोनों की हत्या कर दी।
पिता और भाई के साथ उनकी बेटी रुबिना खातून पर भी हमला किया गया। इस हमले में बेटी घायल हो गई। घायलावस्था में रुबिना गांव की ओर चिलाते हुए भागकर अपनी जान बचायी। ग्रामीणों को जुटता देखकर हत्यारे फरार हो गए। हत्यारों के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है। वे उसे अपने गांव में नहीं रहने देने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्वयं पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ पहुंची। मामले की जांच में जुट गयी है। परिजन हत्या की वजह जमीन विवाद बता रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम लिए भेज दी है। गांव में बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।