रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए लोकमान्य तिलक-रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 01124 रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11-04-2021 (रविवार) को रांची से चलेगी। (केवल एक ट्रिप)

रांची प्रस्थान 21:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, गया आगमन 03:05 बजे प्रस्थान 03:10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 06:05 बजे प्रस्थान 06:15 बजे, इटारसी आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, भुसावल आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे एवं लोकमान्य तिलक आगमन (मंगलवार) 07:25 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 12 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 05 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच यानी 21 कोच होंगे।