रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची-देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 14 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 1 कोच यानी 17 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 03320 रांची-देवघर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल, 21 से 30 जून, 21 तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। यह ट्रेन रांची से 13:20 बजे खुलेगी। मुरी आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, धनबाद आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, जामताड़ा आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:34 बजे, मधुपुर आगमन 20:12 बजे प्रस्थान 20:14 बजे, जेसीडीह आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:15 बजे एवं देवघर आगमन 22:05 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 03319 देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 अप्रैल, 21 से 1 जुलाई, 21 तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी। यह ट्रेन देवघर से 04:45 बजे खुलेगी। जसीडीह आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, मधुपुर आगमन 05:48 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, जामताड़ा आगमन 06:27 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, धनबाद आगमन 08:37 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, मुरी आगमन 11:28 बजे प्रस्थान 11:30 बजे एवं रांची आगमन 12:50 बजे होगा।