लालू यादव को जमानत मिलने पर राष्ट्रीय यादव सेना ने मनाया जश्न

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरि‍डीह। लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर राष्ट्रीय यादव सेना की जमुआ प्रखंड कमेटी के सदस्‍यों ने रविवार को जश्‍न मनाया। जमुआ चौक पर आतिशबाजी की। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

राष्ट्रीय यादव सेना के जिला युवा संगठन मंत्री विकास यादव ने कहा कि लालू यादव हम सबों के आन, बान और शान हैं। उन्‍हें जमानत मिलने से सामाजिक न्याय की जीत हुई है। मौका परस्त ताकतों की हार हुई है। लोगों को न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। लालू यादव और उनके परिवार ने एक बड़ा इम्तिहान पास करके नया मुकाम हासिल किया है। लालू पूरे देश के दलित, वंचित, गरीब और असहायों के नेता हैं।

मौके पर राजद के आकाश यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के युवा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन यादव, पंकज यादव, भगीरथ यादव, पुरन यादव, सुभाष यादव, पवन यादव, रामेश्वर यादव, संतोष यादव, छोटू यादव, नागेश राणा ,साहेब अंसारी, विवेक यादव, मनोज यादव, मनीष यादव, मंटू यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, मिथलेश यादव, रविरंजन यादव, बबलू यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि लोग मौजूद थे।