झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अशोक बखला का दिल्‍ली में कोरोना से निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के युवा मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार बखला का दिल्ली में कोरोना से निधन हो गया। स्वर्गीय बखला दिल्‍ली स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में Scientist-E के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को उन्‍होंने रांची में ही कोरोना की वैक्‍सीन लगवाई थी। फिर वे 11 मार्च को दिल्ली चले गए थे। वहां जाने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाये गये। उन्‍हें ICU में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया।

स्‍वर्गीय बखला ने रांची स्थित बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की थी। मौसम विभाग से डॉ ए वदूद और डॉ रमेश कुमार की देखरेख में M.Sc. Ag. पास करने के बाद IMD में कार्यरत थे। इनकी पत्नी डॉ शशि किरण तिर्की बीएयू में वैज्ञानिक हैं।

उनके असामयिक निधन से बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय परिवार शोक में डूब गया है। डॉ वदूद ने कहा कि अपने विद्यार्थी और युवा वैज्ञानिक को खोने से सभी मर्माहत हैं।