रांची में रविवार को बाजार नहीं रहेगा बंद

झारखंड
Spread the love

  • किसी भी दिन बाजार पूर्णतः बंद नहीं रहेंगे
  • प्रत्येक दिन बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे

रांची। कई जगह यह अफवाह फैलाई जा रही है कि रविवार को बाजार/ दुकान/प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। रांची जिला प्रशासन इसे अफवाह बताया है।

राज्य सरकार के आदेशानुसार 8 अप्रैल, 2021 से 30 अप्रैल, 2021 तक रात 8 बजे के बाद दुकानों/ प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। दिन भर बाजार बंद करने संबंधी कोई भी आदेश/ निर्देश जारी नहीं किया गया है।

सभी जिम और पार्क 8 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक पूर्णतः बंद रहेंगे। बाजार रात 8 बजे तक खुले रह सकते हैं। रात 8 बजे के बाद ही दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

रांचीवासियों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी पूर्णतः बाजार बंदी की भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं दें। शनिवार या रविवार के दिन भी बाजार यथावत 8 बजे रात तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करें।