निर्दलीय विधायक सरयू राय के पूर्व आप्‍त सचिव कुमार मनीष की कोरोना से मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना से हर दिन दुखद खबर सामने आ रही है। लगातार संक्रमितों के साथ-साथ मौत का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉक्‍टर से लेकर नर्सिंग स्‍टाफ और आम से लेकर खास सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। रांची रेल मंडल के 300 से ज्‍यादा लोग संक्रमित हैं, वहीं 3 की मौत भी हो चुकी है। आज पूर्व मंत्री सरयू राय के पूर्व आप्‍त सचिव कुमार मनीष को भी कोरोना निगल गयी। विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा है “मेरा पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया। कर्मठता, प्रतिभा, शिष्टता, कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में। इस बीच कई गुजरे, आखें नम हुईं। मन उदास हुआ, पर मनीष की विदाई ने रूला दिया, विचलित कर दिया, यह उम्मीद नहीं थी। ईश्वरेच्छा बलवती। ॐ शांति:”।