Jharkhand : बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें विस्‍तार से

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम बदलने वाला है आने वाले दिनों में के विभिन्न जिलों में बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन की आशंका भी है।

केंद्र के अनुसार 4 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरि‍डीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन की आशंका भी है।

केंद्र के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटेनगंज का 39.6 और रांची का 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।