Jharkhand : फिर तात्कालिक चेतावनी जारी, दो से तीन घंटों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र, रांची ने फिर तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में आज कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है। मौसम केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इसका असर चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, दुमका, गोड्डा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य  होने का इंतजार करें।