विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के गढ़वा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह को सिविल सर्जन के प्रभार से हटा दिया है। मझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कमलेश कुमार को सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई उपायुक्त गढ़वा की जांच रिपोर्ट के आलोक में की है। समझा जाता है कि पिछले दिनों कोविड-19 अस्पताल में नीरज कुमार उपाध्याय नामक एक कोविड-19 मरीज ने आत्महत्या कर ली थी, उसी सिलसिले में उपायुक्त को जांच का आदेश मिला था।
जांच के आलोक में सिविल सर्जन के पद से दिनेश कुमार सिंह को हटाकर मझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कमलेश कुमार को गढ़वा का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। सिविल सर्जन के प्रभार से हटाए गए डॉ दिनेश कुमार सिंह को पुनः उनके पुराने पदस्थापना स्थान धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।