क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, इस अस्पताल में चल रहा है इलाज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना 1000 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। कई ठीक भी हो रहे हैं, वहीं कई असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं, यह चिंतनीय है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। धोनी की मां देवकी और पिता पान सिंह धोनी दोनों बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

पल्स के संचालक अभिषेक झा ने बताया धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन ने बताया दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे। यहां बता दें कि रांची में पिछले 24 घंटे में 1700 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।