रांची। जिला कोविड-19 अस्पताल (सदर अस्पताल) में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था में लगातार सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने कार्य के अतिरिक्त कोविड कार्य भी आवंटित किया गया है।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन पोद्दार, डॉ विमलेश सिंह, डॉक्टर अखिलेश कुमार झा, डॉ पंकज कुमार और डॉक्टर एस एस मंडल को अपने कार्य के अतिरिक्त कोविड कार्य आवंटित किया गया है।
चिकित्सा पदाधिकारियों को आवंटित कार्य
डॉ बीएन पोद्दार- लॉजिस्टिक
डॉ विमलेश सिंह – कोविड वैक्सीनशन
डॉ अखिलेश कुमार झा – सैंपल कलेक्शन
डॉ पंकज कुमार- आरटीपीसीआर
डॉ एसएस मंडल- ओवर ऑल स्टाफ एंड स्टेटस