लोहरदगा में कोरोना के 90 नये मामले, 5 की मौत

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा में सोमवार को 90 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज मिले पॉजिटिव मामलों में से आरएटी से 75 और ट्रू नेट से 15 मामलों की पुष्टि हुई है। नये मामलों के साथ जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 932 हो चुकी है।

डॉ विजय ने बताया कि आज 40 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। आज 5 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई, जिनमें 4 पुरुष व एक महिला है।

सिविल सर्जन ने जिलावासियों से अपील की कि दो गज की दूरी का पालन करें। मास्क पहनें। सेनि‍टाइजर लगायें और साबुन से हाथ धोएं। हम सब को मिलकर कोरोना को भगाना है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।