गिरिडीह। इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ के समीप रमणीक स्थल में शनिवार को यादव समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और संचालन हरला पंचायत मुखिया महेंद्र कुमार यादव ने किया।
यादव सेना के जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि यादव समाज राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। यादवों को राजनीतिक पहचान दिलाने वाले योद्धा लालू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया। राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें जमानत नहीं दिया जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, छेड़छाड़ जैसी अन्य कुरीतियों का उन्मूलन जरूरी है। व्यक्तिगत ईर्ष्या, द्वेष, मनमुटाव की भावना को दरकिनार कर ही आपसी मेलजोल से ही समाज का सशक्तिकरण संभव है।
सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, बिरनी मुखिया राजेंद्र यादव, अमरदीप निराला, बालगोविंद यादव, केदार प्रसाद यादव सहित अन्य ने विचार रखते हुए आपसी भाईचारा पर बल दिया। जमकर अबीर, गुलाल खेला। होली की गीतों पर नृत्य किया गया। लजीज पकवान का जमकर लुत्फ उठाया।
होली मिलन के बहाने एकता सूत्र में बांधकर चट्टानी एकता का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर विकास यादव, निरंजन यादव, दुली यादव, महानंद यादव, टुनटुन यादव, लाटी यादव, देवनंदन यादव, मनोज यादव, बहादुर यादव, दिनेश यादव, लालू यादव, मुकेश यादव सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।