WOW होली में ऐसा रहेगा झारखंड में मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। होली में मौसम कैसा रहेगा। यह हर कोई जानना चाहता है। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन-चार दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 24 और 25 मार्च को मौसम मुख्‍यत: शुष्क रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 26 और 27 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। आकाश पूरी तरह साथ रहेगा।

इसी तरह होलि‍का और होली के दिन यानी 28 और 29 मार्च को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल उस दिन बारिश के कोई संकेत नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्‍य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रांची में 19.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।