
योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। सामने महिला पूजा कर रही थी। मग्न थी। आसपास लोग खड़े थे। अचानक पीछे से मौत आ गई। इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते मौत ने उस महिला को अपने आगोश में ले लिया।
यह वाक्या मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के खोरीमहुआ-कोडरमा मेन रोड स्थित डोरंडा में घटी। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला सड़क किनारे अपनी नई JCB की पूजा कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने JCB और महिला को टक्कर मार दिया।
टक्कर मारे पर JCB करीब 50 फीट पीछे तक चला गया। एक सवारी वाहन से टकरा गया। इस सड़क हादसे में उस महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार ड्राइवर शराब के नशे में था।