दो बाइक की सीधी टक्‍कर, तीन गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदाहा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना सोमवार की है।

प्रत्यदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर में देवडीह गांव निवासी 38 वर्षीय उपेंद्र चौधरी, सतबहिनी गांव निवासी बिंदेश्वरी राम के बहनोई विशुनपुरा के रहने वाले सुनील राम घायल हो गए। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल है।

घटना की सूचना पाकर कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया। एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।