आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

29 मार्च, 2021

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मां की सेहत की लेकर चिंता बढ़ सकती हैं। बच्चों का स्वास्थ्य भी आपके तनाव का कारण बनेगा। भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं। पारिवारिक सदंर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं।

वृष (, , , , वा, वे, वो)

कुछ धार्मिक कार्य में संलग्न हो सकते हैं। इसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे। लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान भी करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

आत्मविश्वास बढ़ेगा। नाम और शोहरत हासिल करेंगे। विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकते हैं। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अनुकूल ग्रह स्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। कुछ लोग व्यावसायिक विस्तार की योजना बना सकते हैं। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगा। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी। कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यावसायिक सदंर्भ में लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। छात्र पढ़ाई को लेकर केंद्रित रहेंगे। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे। नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बजने वाली है। किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती है। नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। घर के निर्माण में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। मां छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकती हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दैनिक कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। व्यावसायिक सदंर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। आर्थिक सदंर्भ में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता की ओर से आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक कष्ट दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन आपके लिए बड़ा भाग्यशाली है। सामाजिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी। अधिकारियों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के संबंध में अधिक ध्यान रखना चाहिए। सर्दी, खांसी, अस्थमा और आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं। घाटे को रोकने के लिए अटकलों से दूर रहना चाहिए।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

घर और कार्यस्थल दोनों में कठिन समय है। शुभ परिप्रेक्ष्य में यह एक क्षणिक स्थिति है। अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विवाद बढ़ सकता है। नए संपर्कों या उपक्रमों से निपटने के दौरान अंतर्ज्ञान काम आएगा। इस समय धैर्य एवं संयम जीवन की मुश्किल परिस्थितियों को हल करें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों को बहुत जल्द एक खुशखबरी मिलने वाली है। पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को आप अपनी ओर झुका सकते है। कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे। सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। मसालेदार भोजन से आपको परहेज करने की आवश्कता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक दिन व्यतीत होगा। आप में से कुछ लोग विलासिता संबंधी चीजों पर खर्च कर सकते हैं, जो आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

आज व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)