आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 मार्च, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अच्छी व सुखद स्थितियां निर्मित होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। सेहत में सुधार होगा व मनोबल बढेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट और रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभांवित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ मेहनत रहेगी। अचानक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता का ध्यान रखेंगे।  रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी गहरा विचार विमर्श हो सकता है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद नहीं करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

विवाद से क्लेश से बचें । शारीरिक कष्ट, मेहनत संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद नहीं होने दें। मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी से मदद की उम्मीद नहीं करें। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। खाने पर ध्यान दें। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो चिंता बढ़ेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। जल्दबाजी नहीं करें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद नहीं करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धर्म में रुचि और बढ़ाएं लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)