उत्तराखंड। तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। वे आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था।
भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की गई। इसमें सभी विधायक सहित उत्तराखंड के सांसद भी मौजूद थे।
खास बातें
- 2000 में उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे।
- इसके बाद 2007 में उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे।
- वे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।