सीएम से मिले झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य, कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अमितेश सहाय और महासचिव राजीव शर्मा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में बुधवार को मिले। उसने मिलकर उद्योग और व्यवसाय से संबंधित समस्याओं को रखा। उसपर बिंदुवार चर्चा की।

उद्योगों को जमीन के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को जमीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंंने मांग के अनुरूप जमीन की उपलब्धता का आश्वासन दिया।

सीएम ने बताया कि नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है। जल्द ही नई औद्योगिक नीति लागू की जाएगी। सिंदरी में जमीन उपलब्धता के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार लिए प्रयास हो रहे हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि धनबाद के निरसा के गोपालपुर में पूर्वतर्ती सरकार द्वारा स्थापित फुटवियर पार्क के लिए 34 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसे उद्योगों के लिए अधिसूचित किया जाए। इसपर मुख्यमंत्री ने सहमति दी।

JIADA में अनुबंधित कर्मी एवं पदाधिकारियों का अनुबंध एक वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष करने पर सकारात्मक आश्वासन दिया। JITA ने मुख्यमंत्री को राज्य के औद्योगिक विकास में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।