Jharkhand : कल से दो दिन बारिश के साथ होगा वज्रपात, इन जिलों में पड़ेगा प्रभाव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 12 मार्च से लगातार दो दिन बारिश के साथ वज्रपात संभव है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। गुरुवार रांची सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 11 मार्च को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक 12 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों पड़ सकता है।

केंद्र के मुताबिक 13 मार्च को राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में कहीं-कहीं पड़ सकता है।

केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गये। रांची और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। जमशेदपुर में 0.7 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज का 37.4 और रांची का 35.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।