हड़ताल से बैंकों में कामकाज ठप, कर्मियों ने दिखाई एकजुटता

झारखंड
Spread the love

रांची। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रस्‍तावित निजीकरण के विरुद्ध आहूत दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन रांची में बैंककर्मियों ने भाग लिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सभी सदस्यों ने हड़ताल का काफी गर्मजोशी के साथ आगाज किया। महिलाओं ने भी इस हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हड़ताल के चलते सरकारी क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे। कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।

रांची के कांटाटोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक साउथ मंडल के सामने सदस्‍यों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें संगठन के सदस्यों ने सरकार के विरूद्ध नारे लगाये। निजीकरण के विरूद्ध इस सभा की अगुवाई सिगुन उरांव, अमरजीत सिसोदिया, अजय सिन्‍हा, अनुराग तिर्की, क्षितिज करकेटा, विक्रम डुंगडुग ने की।

आम जनता को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया गया। निजीकरण से देश की अर्थव्यवस्था, खासकर ग्रामीण और पब्लिक की जमा पूंजी सुरक्षित नहीं रहेगी। सरकार से पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण घोषणा को तुरंत वापस लेने की मांग की। अगले दिन की हड़ताल के लिए रूपरेखा भी तैयार की गयी।