लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में ऋषि बोध उत्सव (महाशिवरात्रि) के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आजीवन समस्त मानव जाति के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रयत्न किया। उनकी स्मृति में ही डीएवी विद्यालय में प्रतिवर्ष हवन का आयोजन किया जाता है, ताकि महर्षि दयानंद के पवित्र व महान कार्यों को याद रखते हुए लोग उनके बताए मार्ग पर चलें।
कार्यक्रम के शुभारंभ में धर्म शिक्षक जे मेहर द्वारा हवन कराया गया। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्वामी दयानंद की तस्वीर पर पुष्पार्जन किया गया। मौके पर प्राचार्य जीपी झा ने महर्षि के जीवन व सद्कर्मों पर प्रकाश डाला। सभी को उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलकर एक सुनहरा एवं विकसित भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
संगीत शिक्षक श्रवण पाठक ने कई भजन प्रस्तुत किए। शिक्षक जे मेहर ने भाषण प्रस्तुत किया। शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।