राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तब‍ियत ब‍िगड़ गई है। इसके बाद उनको दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी गई है।

मेडिकल बुलेटिन में रुटीन चेकअप किए जाने की बात कही गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि राष्ट्रपति को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, उनकी हालत स्थिर है। उनका नियमित परीक्षण किया गया और अब वह निगरानी में हैं।

आर्मी आरएंडआर के एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद नई दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल आए। उनकी नियमित जांच चल रही है और उनकी हालत स्थिर है।