चैन स्नेचर से जा भिड़ा पुलिसकर्मी, अपराधियों ने मारी गोली, देखें वीडियो

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो चैन स्नेंचर को एक पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया गया था। इसी क्रम में अपराधियों ने पुलिस के पकड़ से भागने के लिए उसपर गोली चला दी। पुलिस कर्मी की जांघ में गोली लगी। वे घायल हो गये। इसके बाद अपराधी भाग निकले।

यह घटना सरेराह हुआ। इस दौरान सड़क पर लोग आते-जाते रहे। लोग देखते रहे। हालांकि किसी ने आगे बढ़कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घायल हुए पुलिसकर्मी से मिलने अस्पताल पहुंचे। उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हुए 5,000 रुपये और शॉल देकर देकर सम्मानित किया।