खिलाड़ी खेल से भी अपना भविष्य बना सकते हैं : रोहित प्रियदर्शी उरांव

खेल झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के हिरही ग्राम में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कि‍या गया। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव थे।

मौके पर उपस्थित खिलाड़ी और युवाओं से कहा कि खिलाड़ी अपने भविष्य का निर्माण खुद अपने बेहतर खेल के दम पर कर सकते हैं। साथ ही, नशापान से दूर रहे। बेहतर खेल एवं समाज का निर्माण करें।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संदीप गुप्ता, मोज्ज्मिल अंसारी, मुखिया बीरेंदर महली, एजाज अंसारी, रफीक अंसारी, राजेंद्र महली, समसूल अंसारी, सयूब अंसारी, गुलाम जिलानी, असलम अंसारी आदि उपस्थित थे।