महज 5 रुपये में 7 किमी की यात्रा कराएगी पिंक सिटी बस

झारखंड
Spread the love

रांची। पिंक सिटी बस मात्र 5 रुपये में 7 किलोमीटर की यात्रा कराएगी। यह बस सिर्फ महिलाओं के लिए है। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक यह चलेगी। इसमें कंडक्टर से खलासी तक महिला होंगी।

झारखंड की राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत 19 मार्च हुई। रांची नगर निगम भवन से मेयर आशा लकड़ा ने बस सेवा प्रारंभ की। मेयर ने बताया कि फिलहाल दो बस से इसकी शुरुआत की जा रही है। बहुत जल्द इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएंगी। मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और नगर आयुक्त मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

बस का संचालन कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक किया जाएगा। पिंक सिटी बस में कंडक्टर से लेकर खलासी तक पिंक पोशाक में होंगी। इस बस सेवा के शुरू होने से शहर की महिलाओं को काफी सहूलियत होगी।