रांची। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। यह 20 मार्च से 26 मार्च, 2021 चलेगा। इसमें रांची विश्वविद्यालय के 11 स्वयंसेवकों (5 पुरुष, 5 महिला और 1 कार्यक्रम पदाधिकारी) शामिल होंगे। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस दल ने 18 मार्च को रांची से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।
स्वयंसेवकों के दल का स्वागत गुरुवार को आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा ने कुलपति सभागार में किया। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से काफी उम्मीद है। जयपुर में अपनी प्रतिभा का दिखाकर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ायें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शामिल होना गर्व की बात है। लघु भारत के शिविर में झारखंड का नाम रौशन करने की अपील स्वयंसेवकों से की।
रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के चयनित सभी स्वयंसेवकों को बधाई देती हूं। उम्मीद करती हूं कि आपके द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता आपकी कदम चूमेगी।
डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, उपकुलसचिव डॉ प्रीतम कुमार ने विश्वविद्यालय की तरफ से ट्रैक सूट, टी-शर्ट, मास्क, सेनिटाइजर देकर स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। कुलसचिव ने शिविर में जाने वाले स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दी।
एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्वयंसेवकों का दल आज रांची रेलवे स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस से धनबाद के लिए प्रस्थान किया। धनबाद से हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा।
स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में आरयू के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, उपकुलसचिव डॉ प्रीतम कुमार, कर्मचारी संघ के नेता अर्जुन कुमार, उग्रेश प्रसाद सिन्हा, सुनील खलखो, अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे।
दल में ये हैं शामिल
1. डॉ पम्पा सेन विश्वास, कार्यक्रम पदाधिकारी, एसजीएम कॉलेज, पंडरा, रांची।
2. फलक फातिमा, विश्वविद्यालय वनस्पति शास्त्र विभाग, आरयू।
3. शिवानी कुमारी अग्रवाल, विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग।
4. बबिता कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
5. दीपा कुमारी, निर्मला महाविद्यालय, रांची।
6. नेहा कुमारी, निर्मला महाविद्यालय, रांची।
7. राहुल कुमार साहू, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग।
8. शुभम कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग।
9. दिवाकर आनंद, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।
10. प्रिंस तिवारी, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची
11. रौशन लिंडा, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।