झारखंड की राजधानी में मॉब लिंचिंग, युवक को मार डाला

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा में मॉ‍ब लिंचिंग की घटना घटी है। यहां मुबारक खान (32) नामक एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव किया। काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

यह घटना रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत के महेशपुर गांव में शनिवार की रात करीब 12 बजे घटी। यहां के ग्रामीणों ने मुबारक खान (पिता मरहूम मजबूर खान) को सिरका के लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के गांव के लोगों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के गले, हाथ और पैर में चोट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रखंड प्रमुख अनवर खान भी पहुंचे। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। शव को थाने ले गई।

घटना के बाद सेंसर, महेशपुर और चिलदाग के लोगों ने थाना घेराव किया। ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा जा सका। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। मौके पर मुस्तफा अंसारी, उपप्रमुख अनवर खान, नसीम अहमद शाह, शाहरुख खान, मिनहाज आलम, इमाम इब्राहिम अंसारी समेत गांव के बुद्धिजीवी लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए। मगर अब भी लोगों में आक्रोश है।