महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक वायरल, देखकर रह जाएंगे दंग

खेल देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपना लुक बदलते रहते हैं। कभी हेयर स्टाफइल तो कभी कुछ और। वे फिर नये लुक में नजर आए हैं। उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रही है। नये लुक को देखकर सभी दंग हैं।

धोनी का नया लुक इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे महात्मा की तरह भिक्षु जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं। वे सिर मुंडवाए हुए दिख रहे हैं। उनके इस लुक को देखक उनके फैंस आश्चर्यचकित हो गए हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने उनके नये लुक को शेयर किया है।

स्टार स्पोर्ट्स ने उनके नये लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि हम हैरान हैं, जब से हमने एमएस धोनी के इस नए अवतार को देखा है! आपको क्या लगता है इसके बारे में। स्टार स्पोर्ट्स पर ही शेयर किए गए वीडियो में एमएस धोनी को ये कहते भी सुना जा सकता है कि इस अवतार के पीछे की सच्चाई क्या है, ये आपको जल्दी पता लगेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके कप्‍तान धोनी हैं। सीएसके वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी।