झारखंड के कई आईएएस को मिला अतिरिक्‍त प्रभार, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के कई आईएएस को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक का प्रभार किरण कुमारी पासी को सौंपा गया है। राज्य सरकार ने चुनाव प्रेक्षक कार्य से मुख्यालय से बाहर रहने वाले कई आईएएस के कार्य का प्रभाव प्रभार दूसरे को सौंपा है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी के बाहर रहने की अवधि तक के लिए कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष रंजन को उक्‍त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कमल जॉन लकड़ा का कार्य पलामू प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी को सौंपा गया है।

समाज कल्याण निदेशक मनोज कुमार का कार्य राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक रविशंकर शुक्ला देखेंगे।

राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के पद पर पदस्थापित डॉ शैलेश कुमार चौरसिया चुनाव प्रेक्षक कार्य से बाहर रहेंगे। उनका कार्य परिवहन आयुक्त किरण कुमारी पासी को सौंपा गया है।

मेदि‍नीनगर के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद के मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक पलामू के उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर नगर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।