महेंद्र सिंह धोनी को म‍िला बेहतरीन पशुपालक का सम्मान

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान पर बेहतरीन पशुपालक के पुरस्कृत किया गया। उन्‍हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार धोनी के प्रतिनिधि कुणाल गौरव ने प्राप्‍त किया। झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा कृषि विवि‍ के तत्‍वावधान में चल रहे एग्रोटेक कृषि मेला में उन्‍हें यह सम्‍मान दिया गया।

कर्मचारी कुणाल गौरव ने बताया कि धोनी गायों से बहुत प्यार करते हैं। वे जब यहां होते हैं, तब दिन में एक बार इनके पास जरूर आते हैं। धोनी अभी 73 गायों का पालन कर रहे हैं। इनमें फ्र‍िजियन और साहिवाल नस्ल की गायें हैं। इन्हें पंजाब से लाया गया है।

इनसे रोजाना लगभगा 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। गायों का सारा दूध काउंटर से ही बेचा जाता है। रांची के लालपुर में ईज फार्म से ही दूध बेचा जाता है। फ्रि‍जियन नस्ल की गाय का दूध 55 रुपये लीटर और साहिवाल नस्‍ल की गाय का दूध 85 रुपये लीटर होम डिलीवरी किया जा रहा है।